शेयर किया मस्जिद पर हुई गोलीबारी का वीडियो, 21 महीने कैद की सजा

Webdunia
मंगलवार, 18 जून 2019 (11:14 IST)
वेलिंग्टन। क्राइस्टचर्च मस्जिद गोलीबारी का वीडियो साझा करने वाले एक व्यक्ति को मंगलवार को 21 महीने की सजा सुनाई गई। इस हमले में 51 मुसलमानों की जान चली गई थी, जो उस समय नमाज पढ़ रहे थे।
 
हमलावर ब्रेंटन टैरेंट ने 15 मार्च को दो मस्जिदों पर गोलीबारी की थी। इस पूरे हमले को उसने ‘लाइव स्ट्रीम’ किया था, जिसका 44 वर्षीय फिलीप आर्प्स ने बाद में वीडियो साझा किया। बाद में आर्प्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। आर्प्स को आपत्तिजनक सामग्री वितरित करने के दो आरोपों का दोषी पाया गया।
 
‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की खबर के अनुसार क्राइस्टचर्च जिला अदालत के न्यायाधीश स्टीफन ओ ड्र्रिस्कॉल ने कहा कि यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक घृणा अपराध था।' उन्होंने कहा कि ऐसे हमले के कुछ दिन बाद उसका वीडिया साझा करना क्रूर है।
 
‘रेडिया न्यूजीलैंड’ की खबर के अनुसार ओ ड्र्रिस्कॉल ने पाया कि आर्प्स ने मुस्लिमों की मौत का ‘महिमामंडन’ करने के लिए ऐसा किया और कारावास के अलावा कोई और सजा इसके लिए अनुचित होगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

शेयर बाजार में गिरावट को लेकर अखिलेश ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

अमेरिकी सीनेट से पारित हुआ Trump Tariff, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध

पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने की वार्ता, रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए

तीसरी बार समन जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए कामरा

पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख