आते रहे भूकंप के झटके, इंटरव्यू देती रहीं न्यूजीलैंड की पीएम

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (11:07 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सोमवार सुबह एक टेलीविजन चैनल को लाइव इंटरव्यू दे रही थीं कि तभी अचानक भूकंप के झटके महससू किए गए लेकिन उन्होंने साक्षात्कार जारी रखा।
 
आर्डर्न ने साक्षात्कारकर्ता रयान ब्रिज को बीच में रोककर बताया कि राजधानी वेलिंगटन में संसद परिसर में क्या हो रहा है? आर्डर्न ने कहा कि रयान यहां भूकंप आया है, हमें ठीक-ठाक झटका महसूस हुआ है। उन्होंने कमरे में दाएं-बाएं देखते हुए कहा कि आप मेरे पीछे चीजों को हिलते हुए देख सकते हैं।
ALSO READ: नेपाल में 6 घंटे के भीतर 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में पड़ता है और यहां अक्सर भूकंप आने की वजह से इसे कई बार अस्थिर द्वीप भी कहा जाता है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र उत्तर-पूर्व वेलिंगटन से 100 किलोमीटर दूर समुद्र की गहराई में था। हालांकि जान-माल को किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
 
आर्डर्न ने साक्षात्कार जारी रखा और साक्षात्कारकर्ता को बताया कि भूकंप थम गया है। उन्होंने कहा कि हम ठीक हैं रयान। मेरे ऊपर लाइटों ने हिलना बंद कर दिया है, मुझे लगता है कि मैं अब एक ठोस ढांचे के नीचे बैठी हुई हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Ballistic Missiles : भारत का रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम, पृथ्वी-2 और अग्नि-1 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

अगला लेख