न्यूजीलैंड की सांसद हाना रावहिती ने सदन में किया 'माओरी हाका डांस', फाड़ी विधेयक की कॉपी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (15:49 IST)
और सत्र स्‍थगित हो गया : हाना रावहिती के ऐसा करने के तुरंत बाद सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक भी हाना के साथ हाका डांस में शामिल हुए। इस कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। बता दें कि 1840 की वेटांगी संधि में निर्धारित सिद्धांतों के तहत, जो सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करते हैं, जनजातियों को ब्रिटिसों को शासन सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकारों का वादा किया गया था। बिल में निर्दिष्ट किया गया था कि वे अधिकारी सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होने चाहिए।

कौन हैं हाना रावहिती : हाना रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड में 22 वर्षाय सांसद हैं, जो संसद में ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह न्यूजीलैंड के दो सौ वर्षों में सदन में सबस कम उम्र की सांसद हैं। मैपी-क्लार्क ने शुरुआत में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह न्यूजीलैंड में हुए 2023 के चुनाव में चुनी गईं और संसद में पहली बार भाषण देते हुए उन्होंने पारंपरिक हाका का प्रदर्शन किया था। इसाक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। बता दें कि हाना न्यूजीलैंड की संसद में सबसे कम उम्र की सांसद हैं।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख