नहीं रहा दुनिया का सबसे अकेला पक्षी-नाइजेल

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (16:48 IST)
वेलिंगटन। कुछेक दिनों पहले लोगों के एकाकीपन से परेशान ब्रिटिश सरकार ने एकाकीपन मंत्रालय बनाया था ताकि अकेले से परेशान लोगों में हताशा, अवसाद न बढ़े। लेकिन अकेलापन केवल लोगों को ही नहीं वरन पशु पक्षियों को भी मार सकता है। अगर ऐसा न होता तो नाइजेल नाम का गेनेट मर नहीं जाता।
 
एक गैनेट पक्षी, जिसका नाम नाइजेल रखा गया था, दुनिया भर में वह 'अकेले पक्षी' के नाम से मशहूर हुआ। उसका मशहूर होना ही उसके जीवन की सबसे बड़ी विडम्बना है। अगर वह अकेला नहीं होता तो उसे कोई भी नहीं जानता लेकिन उसे नहीं जानने वाली इस दुनिया में वह अकेला नहीं होता। अंतत: अकेलेपन ने उसकी जान ले ली। नाइजेल पांच साल से अकेला रह रहा था। आखिरकार अकेलेपन से ही उसकी मौत हो गई।
 
नाइजेल 2003 में न्यूजीलैंड के माना आइलैंड आया था। माना में पत्थर के 80 गैनेट बर्ड्स बनवाए गए थे ताकि उन्हें देखकर असली पक्षी आकर्षित हों और आकर रहने लगें। इससे साथ रहने से प्रजनन की सम्भावना भी बन सकती थी और वह एक ब्रीडिंग पार्क बन सकता था। यह पूरा प्लान सुनने में बहुत बेहतरीन लगता है लेकिन इसी प्लान ने नाइजेल की जान ले ली।
 
नकली पक्षियों को देखकर सबने पार्क से मुंह मोड़ लिया लेकिन यहां आया केवल नाइजेल। नाइजेल वहां आते ही एक कृत्रिम पक्षी से प्यार कर बैठा। उसके लिए नाइजेल ने एक घोंसला बनाया और उसी के पास रहने लगा।
 
नाइजेल उसे सहलाता था, प्यार का प्रदर्शन करता था लेकिन पत्थर का पक्षी कौन सा जवाब देने वाला था। पांच साल तक नाइजेल उसके जवाब का इंतजार करता रहा। नाइजेल सोचता रहा कि कभी तो उसके साथी के पर हिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 
लगभग तीन सप्ताह पहले तीन पंछी पार्क में आए लेकिन नाइजेल उनसे दोस्ती न कर सका। उनके जाने के बाद नाइजेल को अकेलेपन ने फिर घेर लिया और उसी ने ही उसकी जान ले ली।
 
पार्क के संरक्षणकर्मी क्रिस बेल को नाइजेल का मृत शरीर उन्हीं कृत्रिम पुतलों के पास मिला। क्रिस का कहना है, 'नाइजेल अपने दोस्तों के प्रति बहुत वफादार था। मुझे लगता है उसका जीवन बहुत ज्यादा निराशाजनक था। वह अकेला था या नहीं, लेकिन उसे कभी कुछ नहीं मिला। यह बहुत ही अजीब अनुभव रहा होगा क्योंकि वह सालों से एक पक्षी की तरफ आकर्षित था। हम सभी को उससे सहानुभूति है, वह हमेशा ही हताश रहा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

हम 'सामना' नहीं पढ़ते, कांग्रेस का शिवसेना UBT पर पलटवार

दिल्ली में अब CM पर सस्पेंस, महिला, दलित या कोई और?

विवादों के बाद ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं- मैं साध्वी ही रहूंगी

सभी देखें

नवीनतम

कोटा में एक और सुसाइड, पंखे से लटका मिला NEET स्टूडेंट का शव, 2024 में 17 ने लगाया था मौत को गले

टूरिज्म-फिल्म टूरिज्म से लेकर बहुत कुछ, जानें मोहन सरकार की कैबिनेट ने क्या लिए अहम फैसले?

NTA ने किया JEE MAIN 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

जम्मू के अखनूर में LoC के पास विस्फोट, कैप्टन समेत 2 सैनिक शहीद

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

अगला लेख