Israel-Hamas War : मुस्लिम देशों पर भड़कीं निक्‍की हेली, बोलीं- फिलिस्तीनियों को क्यों नहीं अपनाते ये देश...

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (17:30 IST)
Nikki Haley angry at Muslim countries : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदार निक्की हेली ने इजराइल की ओर से गाजा में जमीनी कार्रवाई की आशंका के बीच वहां से पलायन करके सुरक्षित स्थानों पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए अपने देश के दरवाजे नहीं खोलने के लिए इस्लामिक देशों की निंदा की है।
 
हेली ने पूर्व में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना की, साथ ही तेहरान पर हमास और हिज्बुल्ला को मजबूत करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने रविवार को सीएनएन से कहा, हमें फलस्तीनी लोगों की चिंता करनी चाहिए, खासतौर पर निर्दोष लोगों की, लेकिन अरब देश कहां हैं? कहां हैं वे? कहां है कतर? कहां है लेबनान? कहां है जॉर्डन? कहां है मिस्र? क्या आप जानते हैं कि हम मिस्र को एक वर्ष में एक अरब से अधिक डॉलर देते हैं? वे अपने दरवाजे क्यों नहीं खोल रहे? वे फलस्तीन के लोगों को क्यों नहीं स्वीकार रहे? 
 
हेली ने कहा, जानते हैं क्यों? क्योंकि वे हमास को अपने पड़ोस में नहीं चाहते। तो इजराइल अपने पड़ोस में उन्हें क्यों चाहेगा? तो जो हो रहा है उस पर सच्चाई से बात करें। अरब देश फलस्तीनियों की मदद के लिए कुछ नहीं कर रहे क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि कौन सही है, कौन अच्छा है, कौन बुरा है और वे अपने देश में ऐसा नहीं चाहते। 
 
हेली ने कहा कि ये इस्लामिक देश अमेरिका पर आरोप लगाएंगे। उन्होंने कहा, वे आएंगे और अमेरिका पर आरोप लगाएंगे,वे इसराइल पर आरोप लगाएंगे। कुछ करेंगे नहीं, लेकिन अगर वे चाहें तो इसे रोकने की उनके पास पूरी क्षमता है। उनके पास क्षमता है कि वे हमास से तत्काल उसे रोकने को कहें जो वह कर रहा है। 
 
हेली ने कहा, लेकिन आप क्या जानते हैं? कतर हमास और उसके नेतृत्व के साथ काम करना जारी रखेगा। ईरान इस सब के लिए धन देना जारी रखेगा और कुछ नहीं कहेगा। कौन चुप है? अरब का हर देश खामोश है, लेकिन इसराइल पर उंगली उठाएंगे, अमेरिका पर उंगली उठाएंगे। हेली ने कहा कि हमास उन्हें नहीं जाने देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा, क्योंकि वह चाहता है कि ‘वे सभी मर जाएं’।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख