गर्भपात मुद्दे पर निक्की हेली आईं प्रचार टीम के निशाने पर, जानिए क्यों?

Webdunia
शनिवार, 18 नवंबर 2023 (12:56 IST)
Nikki Haley has to face criticism: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली (Nikki Haley) ने गर्भधारण (pregnancy) के 6 सप्ताह बाद गर्भपात (abortion) कराने पर कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है जिसको लेकर वह बाइडन और हैरिस की प्रचार टीम के निशाने पर आ गई हैं।
 
हेली से शुक्रवार को पूछा गया था कि अगर आप दक्षिण कैरोलीना गवर्नर होतीं तो क्या आप (गर्भपात) विधेयक पर हस्ताक्षर करतीं? इस पर हेली ने कहा कि 'हां।' बाइड-हैरिस की प्रचार टीम ने गर्भपात पर कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को हेली (51) की आलोचना की।
 
'बाइडन-हैरिस 2024 रैपिड रिस्पॉन्स' के निदेशक अम्मार मूसा ने एक बयान में कहा कि निक्की हेली बिल्कुल उदारवादी नहीं हैं-वह गर्भपात-विरोधी चरमपंथी हैं, जो महिलाओं की स्वतंत्रता को छीनना चाहती हैं, ऐसा ही उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रहते हुए किया था। 
 
उन्होंने कहा कि अब हेली उसी डर, चिंता और भय को देश की हर महिला के मन में उत्पन्न करने का वादा कर रही हैं जिसे उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की महिलाओं पर थोपा था। मूसा ने कहा कि चाहे डोनाल्ड ट्रंप हों या निक्की हेली- वे एक खतरनाक स्वतंत्रता-विरोधी एजेंडे परे चल रहे हैं। अमेरिकी लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ऐसा नहीं चाहते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में स्कूल बच्चों से मिले राहुल गांधी, जानिए क्या कहा?

भारत की आतंकवादरोधी कूटनीति को मजबूत करने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बहरीन

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, फिर यह किस तरह का विकसित भारत होगा?

LIVE: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात

झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख