उत्तर कोरिया पर हेली का बयान 'खून का प्यासा' होने जैसा : रूसी विदेश मंत्री

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (09:28 IST)
मॉस्को। रूस ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली के उत्तर कोरिया को लेकर दिए गए बयान को 'खून का प्यासा' होने जैसा बताया और कहा कि इससे स्थिति और बदतर हो सकती है।
 
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने अपने इतालवी समकक्ष के साथ रोम में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों को लेकर युद्ध होता है तो देश को पूरी तरह तबाह कर देंगे।
 
रूस की समाचार एजेंसियों ने लावरोव के हवाले से कहा, 'अगर कोई उत्तर कोरिया को नष्ट करने के लिए बल का इस्तेमाल करने के लिए आतुर हैं जैसा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत ने कहा तो यह लड़ाई के लिए उकसावे वाला बयान है।' गौरतलब है कि हेली ने उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद यह बात कही थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख