पाकिस्तान में ISIS के 9 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश को किया नाकाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (21:37 IST)
Nine ISIS terrorists arrested in Pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आईएसआईएस और शिया विरोधी संगठनों के 9 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
 
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने दावा किया कि उसने खुफिया जानकारी के आधार पर प्रांत के विभिन्न जिलों में 71 अभियान चलाए। इस दौरान नौ आतंकवादियों को हथियारों, विस्फोटकों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: NIA की चार्जशीट में खुलासा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन BJP ऑफिस पर करने वाला था ब्लास्ट ISIS
सीटीडी के प्रवक्ता ने बताया कि इस सप्ताह प्रांत के विभिन्न इलाकों से आईएसआईएस (दाएश) और शिया विरोधी संगठनों, सिपाह सहाबा पाकिस्तान (एसएसपी) व लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) से जुड़े नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारियां रहीम यार खान, ओकारा, बहावलपुर, लाहौर, रावलपिंडी, फैसलाबाद और मियांवाली में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों के दौरान की गई।
ALSO READ: ISIS ने क्‍यों रची पोप फ्रांसिस की हत्‍या की साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार
आतंकवादियों ने पूरे प्रांत में तोड़फोड़ करने की योजना बनाई थी और वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहते थे। प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से कुल 4.8 किलोग्राम विस्फोटक, दो हथगोले, दो आईईडी बम, 26 डेटोनेटर, चार पिस्तौल, गोलियां और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आतंकवादियों के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज किए हैं और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया। (भाषा) Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख