Hanuman Chalisa

चाबहार बंदरगाह को 2019 तक शुरू करने के प्रयास : गडकरी

Webdunia
शुक्रवार, 22 जून 2018 (17:09 IST)
दुशांबे/ नई दिल्ली। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार, सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि ईरान में चाबहार बंदरगाह को 2019 तक शुरू के लिए भारत प्रयास कर रहा है और इससे सोवियत संघ से अलग हुए देशों तक और अधिक पहुंच संभव हो सकेगी। गडकरी ने ताजिकिस्तान के दुशांबे में भारतीय दूतावास में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के बाद गुरुवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
 
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गडकरी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के पिछले 4 वर्षों की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहा कि सरकार की अनेक योजनाओं से जनता के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आए हैं, आधारभूत ढांचे के विकास की दिशा में काफी तेजी से काम किया जा रहा है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना 28 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में विश्व में भारत की छवि और सम्मान काफी बढ़ा है और कारोबार करने में आसानी तथा साफ-सफाई जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। गडकरी ताजिकिस्तान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन' इंटरनेशनल डिकेड फॉर एक्शन : वाटर फॅार सस्टेनेबल डेवलेपमेंट' में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

मां आरोग्य मित्र एवं आशा केंद्र कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा ऋण, मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी पहल

सुरक्षा के नाम पर इस बार भी अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा रद्द

उत्तर प्रदेश में पोषण से कुपोषण पर वार, योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी

'मुझसे 6 जून को एयरपोर्ट पर मिलें' : अमेरिका से लौट रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक ने किया दिल्ली घेरने का ऐलान!

अगला लेख