भारत में निवेश करने का सही समय : नितिन गडकरी

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2017 (17:55 IST)
दावोस। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में वैश्विक कारोबारी नेताओं के समक्ष भारत की वृद्धि गाथा पेश करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि यह भारत में निवेश का सही समय है।
गडकरी ने कहा कि भारत रिकॉर्ड स्तर पर सड़क निर्माण परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहा है और भूमि अधिग्रहण तथा पर्यावरण मंजूरी को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहा है। 6 नए बंदरगाहों का विकास किया जा रहा है और देश क्रूज पर्यटन पर ध्यान दे रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अंतरदेशीय नदी मार्ग एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र है और गंगा नदी में इसके साथ काम शुरू हो गया है। गडकरी ने कहा कि हमारी कुछ नई योजनाएं हैं जिनमें लॉजिस्टिक्स पार्क और राजमार्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कृषि प्रमुख प्राथमिकता वाला क्षेत्र बन चुका है।
 
उन्होंने कहा कि हम निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रहे हैं और यह देश में निवेश का अनुकूल समय है। गडकरी ने कहा कि भारत आम आदमी की खरीद क्षमता सुधारने के लिए काम कर रहा है और इससे आगे और अवसर उपलब्ध होंगे। वे सीआईआई तथा बीसीजी द्वारा विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2017 के मौके पर अलग से आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि शुरुआत में कुछ परेशानियां थीं, लेकिन अब चीजों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और 1 महीने में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान से काफी मदद मिलेगी। इससे टोल संग्रहण भी बढ़ा है। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख