विलियम, सतोशी और यूयू को मिला चिकित्सा का 'नोबेल'

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2015 (19:24 IST)
स्टॉकहोम। आयरलैंड के विलियम कैम्पबेल, जापान के सतोशी ओमुरा और चीन के युयु तु को परजीवी से  होने वाली बीमारियों पर शोध के लिए संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा  की गई है।
 
कैम्पबेल और ओमुरा को एक नई दवा ‘एवरमेक्टीन’ की खोज के लिए पुरस्कार का आधा हिस्सा संयुक्त  रूप से दिया गया है और युयु को ‘आर्टेमिसिनीन’ नामक दवा के ईजाद के लिए पुरस्कार का शेष आधा  हिस्सा प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार के तहत 80 लाख स्वीडिश क्राउन (9,60,000 डॉलर) की  रकम प्रदान की जाती है। 
 
एवरमेक्टीन से परजीवी से होने वाली बीमारियों रिवर ब्लाइंडनेस और लिंफैटिक फायलेरिएसिस के इलाज  में मदद मिलती है। रिवर ब्लाइंडनेस में तेज खुजली, त्वचा का रंग बदलना, चकत्ते और आंखों की बीमारी  होती है, जो बाद में स्थायी नेत्रहीनता में तब्दील हो सकती है, वहीं लिंफैटिक फायलेरिएसिस में पैरों में  सूजन आदि की दिक्कत रहती है लेकिन कई बार इसके लक्षण नजर नहीं आते। 
 
आर्टेमिसिनीन ने मलेरिया के इलाज में मदद मिलती है। इस दवा की खोज में मलेरिया के कारण होने  वाली मौतों की दर में कमी आई है। 
 
नोबेल असेम्बनर ने स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में एक बयान जारी करके कहा कि इन दो खोजों ने  मानव जाति को इन कमजोर कर देने वाली बीमारियों से लड़ने की ताकत दी है जिससे प्रतिवर्ष लाखों  लोग प्रभावित होते हैं। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?