फ्रांस के ज्यां तिरोल को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

Webdunia
सोमवार, 13 अक्टूबर 2014 (21:29 IST)
स्टाकहोम। फ्रांस के अर्थशास्त्री ज्यां तिरोल ने बाजार शक्ति एवं नियमन विषय पर शोध के लिए आज अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता।
 
रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंस ने ‘कुछ शक्तिशाली कंपनियों के साथ उद्योगों को कैसे समझें एवं नियमन करें’ विषय की व्याख्या के लिए तिरोल को इस सम्मान के लिए चुना। 61 वर्षीय तिरोल फ्रांस में ताउलोज स्कूल ऑफ इकोनामिक्स में काम करते हैं।
 
अकादमी ने कहा, मध्य 1980 से और इसके बाद ज्यां तिरोल ने ऐसी बाजार विफलता पर शोध में नई जान फूंकी। 
 
अकादमी ने कहा कि सरकार को विलय या उत्पादक संघों के साथ कैसे निपटना चाहिए और कैसे उन्हें एकाधिकार का नियमन करना चाहिए..ऐसे विषयों पर तिरोल के कार्यो का गहरा प्रभाव पड़ा। 
 
अकादमी ने कहा, कई लेखों और पुस्तकों में ज्यां तिरोल ने ऐसी नीतियां तैयार करने की सामान्य रूपरेखा प्रस्तुत की और दूरसंचार से बैंकिंग क्षेत्र में कई उद्योगों पर इसे लागू किया। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ 2014 नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पूरी हो गई है।
 
पिछले सप्ताह नोबेल जजों के पैनल ने चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की थी।
 
यह पुरस्कार 10 दिसंबर को अलफ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर प्रदान किया जाएगा। उनका निधन 1896 में हुआ था। पिछले वर्ष अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार तीन अमेरिकियों को प्रदान किया गया था। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस