नोबेल पुरस्कार विजेता चार्ल्स टाउंस का निधन

Webdunia
गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (12:51 IST)
बर्कले (अमेरिका)। लेजर के सह अन्वेषक और भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चार्ल्स हार्ड टाउंस (99) का निधन हो गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु से पहले टाउंस के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। मंगलवार को ओकलैंड अस्पताल ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में वे प्रोफेसर एमेरिटस थे।

टाउंस को 1964 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में संकाय सदस्य रहने के दौरान उन्होंने लेजर के निर्माण पर हो रहे शोध का नेतृत्व किया था।

स्पेक्ट्रोस्कोपी के अध्ययन पर आधारित शोध में उनका शोध युद्ध के समय प्रयुक्त होने वाले रडार में सूक्ष्म तरंग तकनीक पर आधारित था। स्पेक्ट्रोस्कोपी में किसी वस्तु के प्रकाश का विकीर्णन उसके घटक रंगों में होने का अध्ययन किया जाता है।

अपने करियर में बाद में टाउंस को काफी सराहना मिली और अक्सर अपने भाषणों में विज्ञान तथा धर्म के बीच की समानताओं पर अन्वेषण के लगातार जिक्र से वे हंसी के पात्र भी बन जाते। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

यूपी में 14 सीटों पर सोमवार को वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग