Hanuman Chalisa

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थल के पास आया भूकंप

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (15:17 IST)
सोल। उत्तर कोरिया में परमाणु परीक्षण स्थल के समीप शनिवार को प्राकृतिक रूप से आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण के बाद से चौथी बार भूकंप आया है।
 
दक्षिण कोरिया के मौसम संबंधी प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत उत्तर हैम्गयोंग में पुन्गग्ये-री परमाणु स्थल से करीब 2.7 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
 
उसने कहा कि भूकंप प्राकृतिक था और ऐसा माना जा रहा है कि ये 6ठे परमाणु परीक्षण के बाद आए भूकंप के झटके थे। वेबसाइट पर कहा गया है कि उत्तर कोरिया द्वारा सितंबर में जमीन के नीचे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण के बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस परीक्षण से इलाके के भौगोलिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख