Hanuman Chalisa

उत्तर कोरिया ने किया प्रतिबंधों का उल्लंघन, कमाया अरबों का राजस्व

Webdunia
शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (10:37 IST)
संयुक्त राष्ट्र। उत्तर कोरिया कोयला, लोहा, स्टील और अन्य वस्तुओं का निर्यात करके संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इन वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। उत्तर कोरिया को इनके निर्यात से पिछले साल करीब 20 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ।
 
 
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में शनिवार को बताया बताया गया कि संस्था के विशेषज्ञों के पैनल को उत्तर कोरिया के सीरिया और म्यांमार के साथ बैलिस्टिक मिसाइल और रासायनिक हथियार विकसित करने के लिए सैन्य सहयोग के सबूत भी मिले हैं।
 
विशेषज्ञों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया प्रस्तावों के तहत प्रतिबंधित लगभग सभी वस्तुओं का निर्यात कर रहा है जिससे उसे जनवरी और सितंबर 2017 के बीच तकरीबन 20 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई हथकंडों का इस्तेमाल कर चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, रूस और वियतनाम को जहाज के जरिए कोयला भेजा गया। सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के सैन्य कार्यक्रम को मिलने वाले राजस्व पर लगाम लगाने के लिए पिछले साल कई प्रतिबंध लगाए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख