उत्तर कोरिया बोला, ट्रंप का बयान पागल कुत्ते के भौंकने जैसा

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (08:45 IST)
सोल। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'परमाणु बटन' से संबंधित बयान को एक विक्षिप्त व्यक्ति का प्रलाप बताया है।
 
उत्तर कोरिया में सत्तारूढ दल के समाचारपत्र रोडोंग सिनमुन ने आधिकारिक संवाद समिति के हवाले से कहा, 'ट्रंप के धोखे को उत्तर कोरिया उसकी आत्मनिर्भरता से भयभीत एक विक्षिप्त व्यक्ति का प्रलाप और पागल कुत्ते के भौंकने के समान समझता है।'
 
रिपोर्ट के मुताबिक कि ट्रंप का प्रलाप एक हारे हुए व्यक्ति की मानसिक स्थिति बयां करता है जो उत्तर कोरिया की सेना और जनता को आगे बढ़ने से रोक नहीं पाया। वह ऐसी बातें कर रहे हैं जिनसे यह पता चलता है कि वह मनोरोगी हो गए हैं।
 
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने एक जनवरी को कहा था कि परमाणु बटन हमेशा उनके डेस्क पर रहता है जिसके जवाब में ट्रंप ने तीन जनवरी को ट्वीट किया था कि उनका परमाणु बटन उत्तर कोरिया के नेता के बटन से अधिक बड़ा और अधिक शक्तिशाली है। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अमेरिकी हथियार काम करने में सक्षम हैं।
 
उत्तर कोरियाई मीडिया ने ट्रंप के इसी ट्वीट का जवाब दिया है। दोनों देशों के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं तथा एक-दूसरे पर किए गये तीखे हमलों से स्थिति और खराब होगी। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

Terror attack in JKs Pahalgam: पहलगाम में आतंकी हमला, नाम पूछकर मारी गोली, 2 की मौत, 12 घायल

Supreme Court : आपने अदालत का माहौल खराब किया, सुप्रीम कोर्ट ने वकील को फटकारा, लगा 5 लाख का जुर्माना

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे होगा, बुधवार से अंतिम दर्शन शुरू

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, उत्तराखंड में होगा हिन्दू माह का उल्लेख

PM मोदी से क्यों जलते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance, जयपुर में बताया कारण

अगला लेख