शिखर वार्ता टूटने से उत्तर कोरिया निराश, अमेरिका से बातचीत को अब भी तैयार

Webdunia
शुक्रवार, 25 मई 2018 (10:46 IST)
सोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों देशों के बीच होने वाली शिखर वार्ता को रद्द करने के निर्णय को ‘बेहद अफसोसजनक’ बताया और कहा कि वह अब भी वॉशिंगटन के साथ वार्ता का इच्छुक है।


समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने उत्तर कोरिया के फर्स्ट वाइस फॉरन मिनिस्टर किम के ग्वान के हवाले से कहा, बैठक रद्द करने की आकस्मिक घोषणा हमारे लिए अप्रत्याशित है और हम इसे बेहद अफसोसजनक मानते हैं। ग्वान ने कहा, हम एक बार फिर अमेरिका को कहना चाहते हैं कि हम किसी भी समय किसी भी रूप में आमने-सामने बैठ समस्याओं का समाधान करने को तैयार हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन के साथ होने वाली शिखर वार्ता को गुरुवार को रद्द कर दिया और इसके लिए उत्तर कोरियाई शासन की खुली शत्रुता को जिम्मेदार ठहराया, साथ ही प्योंगयांग को कोई भी मूर्खतापूर्ण एवं लापरवाहीभरी कार्रवाई करने के खिलाफ आगाह भी किया।

ट्रंप ने किम को पत्र लिख सूचना दी कि सिंगापुर में 12 जून को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में वह हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद उत्तर कोरियाई फर्स्ट वाइस फॉरेन मिनिस्टर किम के ग्वान ने आज अपने बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता शिखर वार्ता की तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने कहा, हमारे अध्यक्ष (किम जोंग उन) ने भी कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक से एक नई शुरुआत होगी और इसकी तैयारियों के लिए वे मेहनत भी कर रहे थे। ट्रंप के बैठक रद्द करने की घोषणा करने से कुछ देर पहले ही उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु परीक्षण ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त करने की जानकारी दी थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख