उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति नहीं माना जाएगा : रूस

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (17:10 IST)
मॉस्को। रूस ने कहा है कि उत्तर कोरिया के संकट को केवल राजनीतिक तरीके से बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उसे परमाणु शक्ति के तौर पर मान्यता नहीं देनी चाहिए।
 
समाचार समिति रिया नोवोस्ती ने परमाणु अप्रसार और हथियार नियंत्रण विभाग के प्रमुख मिखाइल उल्यानोव के हवाले से बताया हमारा मानना है कि इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं हैं क्योंकि अगर ऐसा कोई कदम उठाया जाता है तो इस पूरे क्षेत्र के लिए इसके बहुत ही विनाशकारी परिणाम होंगे।
 
कोरियाई प्रायद्वीप के संकट का सैन्य समाधान करने के उपायों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र में विनाशकारी परिणाम होंगें। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के संकट का समाधान निकालने के लिए रूस पर्दे के पीछे काम कर रहा है और अभी सार्वजनिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया जाएगा लेकिन हमारा प्रयास यही होगा कि यह हल स्वीकार्य हो।
      
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच कल उस समय तनाव और बढ़ गया जब उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री ने कहा था कि हमारे पास अमेरिकी बमवर्षक विमानों को मार गिराने का पूरा अधिकार है, चाहे वे हमारे क्षेत्र में भी न हों। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

आप भी रहें ऐसे ठगों से सावधान, शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी, पूर्व सरकारी कर्मचारी ने गंवाए 2.85 करोड़

अगला लेख