गिरने से बचने में सक्षम रोबोट झींगुर से प्रेरित

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (16:59 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक नए तरह का रोबोट बनाया है जो अपने आपको गिरने से बचाने में सक्षम है। यह रोबोट झींगुर से प्रेरित है जो अपने पैरों का इस्तेमाल किए बगैर खुद को लड़खड़ाने से बचा लेते है
 
रोबोट ऐसे कई काम करते हैं जो या तो मानव नहीं कर सकते या नहीं करना चाहते। उनके पहियों या पैरों की संरचना बड़ी जटिल होती है। ये रोबोट अगर लड़खड़ा जाएं, गिर जाएं तो लगभग बेकार हो जाते हैं।
 
अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोयस में शोधार्थी मारियाना एलिने ने कहा, यह विचार तब आया जब कीट शरीर विज्ञान के छात्रों के एक समूह ने अपने क्लास प्रोजेक्ट के रूप में करीब से यह पता लगाने की कोशिश की कि झींगुर आखिर उछल किस तरह पाते हैं।
 
एलिने ने बताया कि झींगुरों के सिर और धड़ के बीच के भाग की बनावट कुछ इस तरह की होती है जो उन्हें हवा में उछलने और फिर वापसी में पैर जमीन पर टिकाने में मदद देती है। ऐसे में क्लिक जैसी आवाज आती है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने झींगुरों की कई प्रजातियों को परखा। समूह ने उसी तरह की प्रणाली की कई प्रतिकृतियां तैयार की हैं जिसे रोबोट में लगाया जाएगा। इस अनुसंधान को लिविंग मशीन्स 2017 में पेश किया गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

क्या है एपस्टीन फाइल, मस्क ने क्यों किया इसमें ट्रंप के नाम का दावा?

LIVE: पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

अगला लेख