उत्तर कोरिया के निशाने पर प्रशांत महासागर, क्या बोले किम जोंग...

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (09:26 IST)
सोल। सरकारी मीडिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने गुआम को निशाना बनाने के लिए अपने देश की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशांत महासागर को निशाना बनाते हुए और अधिक मिसाइल दागने की मांग की है।
 
एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने परमाणु संबंधी पेलोड को ले जाने के लिए बनाई गई मिसाइल को पहली बार इस तरह दागा था कि मिसाइल जापान के ऊपर से होती हुई प्रशांत महासागर में गिरी थी।
 
मंगलवार को उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका के सहयोगी के ऊपर से दागी गई मिसाइल एक तरह से वाशिंगटन और सोल के सालाना सैन्य अभ्यास को दिया गया सीधी चेतावनी वाला संदेश था।
 
द कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी ( केसीएनए) ने कहा है कि यह मिसाइल दागना शक्ति प्रदर्शन का एक तरीका था। यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे उल्ची फ्रीडम गार्डियन संयुक्त सैन्य अभ्यास के कदम के विरोध में उठाया गया कदम था।
 
प्योगयांग इस सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया पर हमले के पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है और जब कभी ऐसे सैन्य अभ्यास आयोजित होते हैं तो वह हथियार परीक्षण या अपनी बयानबाजी तेज कर देता है।
 
केसीएनए की खबर में कहा गया है कि मिसाइल मध्यम दूरी की ह्वासोंग-12 है। इस मिसाइल का सफल परीक्षण उत्तर कोरिया ने मई में किया था और इस महीने की शुरुआत में गुआम के निकट जल क्षेत्र में इसे दागने की चेतावनी भी दी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

पोर्श दुर्घटना : कोर्ट ने खारिज की नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका, पिता ने इस आधार पर मांगी थी जमानत

पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर है NISAR, जानिए क्या उद्देश्य लेकर हुआ लॉन्च, भारत का कैसे होगा फायदा

अगला लेख