उत्‍तर कोरिया मुद्दे पर दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका के बीच सहमति

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (12:33 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिकों ने यहां उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के परीक्षण के बाद उत्पन्न खतरों पर चर्चा की और इसके समाधान के लिए सभी संभावित विकल्पों पर सहमति जताई है।
                
दक्षिण कोरिया की संवाद समिति योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, कल हुई इस त्रिपक्षीय बैठक की समाप्ति के बाद दक्षिण कोरिया के उप विदेश मंत्री लिम सुंग-नाम ने अपने जापानी समकक्ष शिंसुका सुगियामा और अमेरिका के उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उत्तर कोरिया के मुद्दे को हल करने को लेकर तीनों देशों के बीच सहमति के बारे में बताया।
                       
सुंग-नाम ने कहा कि बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा की गई और इस बात पर सहमति बनी कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को खत्म कराने के लिए सभी संभावित शांतिपूर्ण तरीकों को अपनाया जाएगा।
               
सुलिवन ने कहा कि अमेरिका, उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे को हल करने के लिए राजनयिक तौर-तरीकों को लेकर प्रतिबद्ध है। उसका मकसद उत्तर कोरिया को वार्ता की मेज तक लाना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

आप भी रहें ऐसे ठगों से सावधान, शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी, पूर्व सरकारी कर्मचारी ने गंवाए 2.85 करोड़

भारत ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी, जानें क्यों जारी की ऐसी एडवाइजरी

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

अगला लेख