खबरें जरा हटके : अब मंकीपॉक्स वायरस के खतरे का अलर्ट, 11% मौत का खतरा, ब्रिटेन में 2 लोग संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (14:30 IST)
कोरोना वायरस की दूसरी और तीसरी लहर से जूझ रही दुनिया के सामने अब अत्यधिक खतरनाक वायरस का खतरा मंडरा रहा है, ब्रिटेन में मंकी वायरस के नए केस सामने आए हैं। ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में एक ही परिवार के दो लोगों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।
 
ब्रिटिश अधिकारियों का कहना है कि आम जनता में इसके जोखिम का खतरा कम है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये भी दावा किया है कि ये वायरस विदेश से ब्रिटेन में आया है। उल्लेखनीय है कि मंकीपॉक्स वायरस की पहचान सबसे पहले 1970 में अफ्रीकी देश कॉन्गो में हुई थी। उसके बाद 2003 में ये बीमारी अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में फैला था। 
 
ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक हेल्थ वेल्स का कहना है कि माना जा रहा है कि दोनों ही संक्रमित यूके के बाहर संक्रमित हुए होंगे। हालांकि, मामले सामने आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू हो गई है। 
 
आखिर क्या है मंकीपॉक्स? : डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मंकीपॉक्स जानवरों से इंसानों में फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है। 1970 में इस  वायरस की पहचान हुई और ये बीमारी अक्सर मध्य और पश्चिमी अफ्रीकी देशों में फैलती है और यहीं से दूसरे हिस्सों में भी फैलती है। ये बीमारी संक्रमित जानवर से सीधे संपर्क में आने से फैल सकती है।
 
क्या हैं लक्षण, कैसे पता चलेगा संक्रमण का? : इस बीमारी में भी स्मॉलपॉक्स यानी चेचक की तरह ही लक्षण होते हैं। इस बीमारी में बुखार, सिरदर्द, कमर में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और कमजोरी आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख