दुनिया में अब 'लासा फीवर' का खौफ, नई बीमारी ने बढ़ाई मुसीबत

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (18:30 IST)
दुनियाभर में (Coronavirus) कोविड-19 से लोग अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि इसी बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी का नाम है लासा फीवर (Lassa Fever)। जो लासा नामक वायरस के कारण होता है।

खबरों के अनुसार, लासा फीवर (Lassa Fever) नाम की इस बीमारी से नाइजीरिया में लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। नाइजीरिया समेत दुनिया के अन्य देशों के लिए भी मुश्किल बढ़ सकती है। ये फीवर संक्रमित चूहे के मल-मूत्र के जरिए फैलता है और अगर कोई व्यक्ति चूहे के मल-मूत्र के संपर्क में आता है तो वह लासा बुखार से संक्रमित हो सकता है।

नाइजीरिया में अब तक 659 लोगों में लासा फीवर से संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि इस साल 88 दिनों में इस फीवर से 123 लोगों की मौत हो चुकी है। लासा फीवर एक्यूट वायरल हैमरेजिक फीवर होता है, जो लासा वायरस के कारण होता है।

इसकी चपेट में आने पर व्यक्ति को तेज बुखार, सिर दर्द, गले में खराश, मांसपेशी में दर्द, सीने में दर्द, डायरिया, खांसी, पेट में दर्द और जी मिचलाने जैसे लक्षण नजर आते हैं। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख