जलवायु परिवर्तन पर अधिक प्रयास करने की आवश्यकता : प्रिंस चार्ल्स

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (20:10 IST)
प्रिंस चार्ल्स ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में हर कोई अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने नेताओं से इस मुद्दे पर सिर्फ बात करने की बजाय अधिक प्रयास करने की अपील की है। प्रिंस चार्ल्स ने बीबीसी को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि विश्व नेताओं को इस महीने के अंत से संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन 'कॉप 26' के लिए स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो में इकट्ठा होने पर सिर्फ बात करने से ज्यादा कुछ प्रयास करने की आवश्यकता है।
 
यह शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक के लिए निर्धारित है। कई पर्यावरणविदों द्वारा इस सम्मेलन को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को एक नया मोड़ देने का दुनिया के लिए एक आखिरी मौका बताया जा रहा है। 
 
इस विषय पर कि क्या उन्हें ग्रेटा थनबर्ग जैसे जलवायु प्रचारकों के प्रति सहानुभूति है, प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि बेशक मैं करता हूं, हां। इन सभी युवाओं को लगता है कि कुछ भी नहीं हो रहा है, इसलिए निश्चित रूप से वे निराश होने वाले हैं। मैं पूरी तरह से समझता हूं क्योंकि कोई भी नहीं सुनेगा और वे देखते हैं कि उनका भविष्य पूरी तरह नष्ट हो गया है।
 
चार्ल्स ने कहा कि नेताओं को उस निराशा पर ध्यान देना चाहिए जिसे कई युवा अपने भविष्य के बारे में महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन जलवायु अभियान समूहों की हताशा को समझते हैं जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि दुनिया को जलवायु संकट को गंभीरता से लेना चाहिए। बीबीसी के क्लाइमेट एडिटर जस्टिन रॉलेट के साथ प्रिंस चार्ल्स का स्पेशल इंटरव्यू बीबीसी वर्ल्ड न्यूज पर 23 अक्टूबर को प्रसारित होगा। (BBC World News and BBC.com)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख