निज्जर हत्या मामले में एक और भारतीय नागरिक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 मई 2024 (09:49 IST)
वाशिंगटन। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा में एक और भारतीय नागरिक अमरदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई। कनाडा के सरे निवासी अमरदीप सिंह (22) पर हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। ALSO READ: निज्जर हत्या मामला : 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- हमें नहीं दिया कोई सबूत...
 
‘इंटीग्रेटेड होमिसाइड इंवेस्टिगेशन टीम’ (IHIT) ने बताया कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में सिंह की भूमिका के लिए उसे 11 मई को गिरफ्तार किया गया था। वह एक अन्य मामले में पील क्षेत्रीय पुलिस की हिरासत में था।
 
आईएचआईटी के प्रभारी अधिकारी मनदीप मूकर ने कहा कि यह गिरफ्तारी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने वालों को जिम्मेदार ठहराने के लिए जारी हमारी जांच की प्रकृति को दर्शाती है।
 
निज्जर (45) की 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 3 भारतीय नागरिकों - करण बराड़ (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करणप्रीत सिंह (28) को 3 मई को गिरफ्तार किया था। ये तीनों आरोपी एडमॉन्टन के रहने वाले हैं और उन पर हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

शादी के चक्कर में लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की, प्यार में मिला धोखा

मंडी में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

पीथमपुर में नष्ट किया यूनियन कार्बाइड का 19 टन अतिरिक्त अपशिष्ट, गैस त्रासदी में 5479 लोग मारे गए थे

अगला लेख