Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में हिन्दू मंदिर में लगाई आग

Webdunia
कराची। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में कुछ अज्ञात लोगों ने एक हिन्दू मंदिर में आग लगा दी जिसके बाद समुदाय के लोगों और स्थानीय राजनीतिक पार्टियों ने प्रदर्शन किया।
 
पाकिस्तान हिन्दू परिषद के नेता रमेश वंखवानी ने बताया कि गुरुवार देर रात को टांडो मोहम्मद खान जिले में स्थित मंदिर की एक मूर्ति और कई धार्मिक पुस्तकें जलाकर नष्ट कर दी गई।
 
डॉन की खबर के मुताबिक हिन्दू पंचायत के नेताओं डॉक्टर गिरदारीलाल मिचरेमल गुल, बाबू पटेल और मोहन लाल ने इसे दंगा फैलाने की साजिश करार दिया और संयम बरतने की बात कही।

उन्होंने संघीय सरकार और स्थानीय सरकार से उपद्रवियों को न्याय के कटघरे में लाने का अनुरोध किया।
 
इस घटना को लेकर टोंडो मोहम्मद खान पुलिस थाने में आगजनी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद, कैसे कराए चालू?

NASA का Artemis-II लॉन्च: 54 साल बाद इंसानों की चांद की ओर ऐतिहासिक उड़ान

Top News : ईरान में जारी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, क्रूड के दाम में उछाल; NASA ने Artemis-II किया लॉन्च

ट्रंप का दावा: 4 हफ्तों में ईरान की सेना तबाह, परमाणु ठिकानों पर भी अमेरिका का बड़ा एक्शन