Hanuman Chalisa

खौफनाक! पाकिस्तानी दरगाह के संरक्षक ने ली 20 की जान...

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2017 (10:35 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दरगाह के मानसिक रूप से बीमार गद्दीनशीं और उसके सहयोगियों ने एक परिवार के 6 सदस्यों सहित कम से कम 20 लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी।
 
उपायुक्त लियाकत अली चठा ने बताया कि घटना शनिवार को लगभग आधी रात के समय लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले के एक गांव में मुहम्मद अली गुज्जर की दरगाह पर हुई। उन्होंने बताया कि दरगाह का गद्दीनशीं अब्दुल वहीद गंभीर मानसिक विकार से पीड़ित था।
 
चठा ने कहा कि दरगाह की देखरेख करने वालों ने जायरीन को पहले कोई नशीली दवा पिलाई और फिर 3 महिलाओं सहित 20 लोगों को छुरा घोंपकर तथा डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
 
पुलिस अधिकारी मजहर शाह ने कहा कि अपराध के पीछे का इरादा अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध पिछले 2 साल से अपने शागिर्दों के साथ इलाके में आध्यात्मिक सत्र के लिए आया करता था।
 
चठा ने कहा कि हमने दरगाह की देखरेख करने वालों- वहीद और यूसुफ सहित 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना में 2 महिलाओं सहित 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
 
चठा ने कहा कि लोग इस दरगाह पर अपने पाप धोने के लिए आते हैं और दरगाह की देखरेख करने वालों को अपनी पिटाई करने की इजाजत देते हैं। लेकिन इस मामले में पाप धोने की प्रक्रिया के दौरान जायरीन को पहले नशीली दवा दी गई और छुरा घोंपा गया तथा डंडों से पिटाई की गई। 
 
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बिलाल इफ्तिखार के अनुसार एक घायल व्यक्ति ने बताया कि दरगाह के कब्जे को लेकर देखरेख करने वालों के 2 गुटों में संघर्ष हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में एक परिवार के 6 सदस्यों सहित दोनों गुटों के 20 लोग मारे गए हैं।
 
इफ्तिखार ने कहा कि हमने इस घटना की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के तुरंत बाद दरगाह पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया। सरगोधा में अस्पतालों में आपातकलीन स्थिति की घोषणा कर दी गई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख