Hanuman Chalisa

पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने 4 और आतंकियों को फांसी दी

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (14:45 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत उत्तरी प्रांत में गुरुवार को विवादास्पद सैन्य अदालतों के जरिए विभिन्न आतंकी गतिविधियों में लिप्त तालिबान के 4 और आतंकियों को फांसी दे दी गई। हाल के दिनों में इस प्रकार की यह दूसरी घटना है।
 
आतंकियों को गुरुवार को खबर पख्तूनख्वा प्रांत में फांसी पर लटका दिया गया। यह तालिबान आतंकियों की गतिविधियों से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है। 2014 में पेशावर पर हुए आतंकी हमले के बाद अभी तक कुल 170 आतंकियों को फांसी दी जा चुकी है।
 
पाकिस्तानी सेना के अधिकारी ने बताया कि वे लोग विभिन्न आतंकी गतिविधियों समेत निर्दोष नागरिकों की हत्या, संचार साधनों के विनाश, बिजली के ढांचे, शैक्षणिक संस्थानों के विनाश और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले जैसे अपराधों में शामिल थे। 
 
उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के भय से गुपचुप तरीके से काम करने वाली सैन्य अदालतों ने इन आतंकियों पर मुकदमा चलाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मुहम्मद इब्राहीम, रिजवान उल्लाह, सरदार अली और शेर मुहम्मद खान के रूप में हुई है। ये सभी लोग प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सक्रिय सदस्य थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख