suvichar

दवे के सम्मान में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (14:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के सम्मान में दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानियों में सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। दवे का गुरुवार सुबह निधन हो गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दवे को बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स ले जाया गया। एम्स में 60 वर्षीय दवे को मृत घोषित कर दिया गया।
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरकार ने आज भारी दुख के साथ अनिल माधव दवे के निधन की घोषणा की। केंद्र ने फैसला किया है कि दिवंगत नेता के सम्मान में गुरुवार को दिल्ली और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। 
 
अंतिम संस्कार के दिन, जहां अंतिम संस्कार होगा, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। दवे वर्ष 2009 से राज्यसभा के सदस्य थे। वे नदी संरक्षण के विशेषज्ञ थे और ग्लोबल वॉर्मिंग के मुद्दे पर संसदीय मंच के सदस्य भी थे।
 
पर्यावरण का विषय उनके दिल के बेहद करीब था। उन्हें पिछले साल पर्यावरण मंत्री बनाया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दवे के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उनके निधन को एक ‘निजी क्षति’ बताया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

चितेरी लोककला को बाजार से जोड़ा, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

योगी सरकार कर रही सरयू नहर परियोजना का विस्तार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में बढ़ेगा सिंचित क्षेत्र

Mojtaba Khamenei के खात्मे की Benjamin Netanyahu ने खाई कसम, बोले- अब खत्म होगा तानाशाही शासन!

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, 3 शहरों में होगा रोजगार मेले का आयोजन

ईरान : भीषण टकराव के बीच 32 लाख ईरानी नागरिक अस्थाई रूप से विस्थापित

अगला लेख