Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में टेलीविजन चैनलों के प्रसारण पर रोक

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (18:20 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अधिकारियों ने राजधानी इस्लामाबाद में कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अभियान के दौरान निजी टेलीविजन चैनलों को शनिवार को बंद करने का आदेश दिया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियमन प्राधिकरण ने सुरक्षा बलों के अभियान के सीधे प्रसारण को मीडिया नियमन का उल्लंघन करार देते हुए निजी समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। सरकारी चैनल पाकिस्तान टेलीविजन का प्रसारण जारी है लेकिन उस पर राजनीतिक परिचर्चा का टॉक शो प्रसारित किया जा रहा है। 
 
पाकिस्तानी पुलिस ने पिछले 2 सप्ताह से अधिक समय से इस्लामाबाद का मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने वाले कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों को जब हटाने का प्रयास किया तो वे उन पर पथराव करने लगे। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं। इस अभियान के दौरान अब तक 1 पुलिसकर्मी की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। टेलीविजन चैनल इस कार्रवाई का सीधा प्रसारण कर रहे थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख