Hanuman Chalisa

पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने जताई आपत्ति

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (14:28 IST)
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने सूचना संबंधी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र की समिति के समक्ष कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह समिति के काम के लिए अप्रासंगिक है।
 
 
पाकिस्तान के प्रतिनिधि मसूद अनवर ने बुधवार को सूचना पर समिति के एक सत्र को संबोधित करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। अनवर ने कहा कि आज जिस दुनिया में हम रह रहे हैं, वह संघर्ष और विवादों से घिरी है हालांकि हम आतंकवाद और चरमपंथ से लड़ने में एकजुटता बरकरार रखते हैं। इन दूषित विचारधाराओं का विरोध करना जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का जन सूचना विभाग (डीपीआई) तनाव खत्म करने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मानवाधिकार उल्लंघन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
 
भारत ने कश्मीर पर दिए गए अनवर के हवाले को खारिज करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी समिति के कामकाज में अप्रासंगिक है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन में मंत्री एस. श्रीनिवास प्रसाद ने सत्र के दौरान कहा कि हमने समिति के एजेंडे से इतर मुद्दों का जिक्र करने का आज यहां एक और प्रयास देखा। हम इन टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं, क्योंकि इनका समिति के काम से इसका कोई मतलब नहीं है।
 
प्रसाद ने एक बयान में कहा कि भारत आतंकवाद विरोध पर डीपीआई के काम का समर्थन करता है तथा आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है और यह मानता है कि देशों के बीच प्रभावी सहयोग इस खतरे से लड़ने के लिए अनिवार्य है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख