ऑस्ट्रेलिया में यहुदियों पर आतंकी हमला, क्या है मामले का पाकिस्तान कनेक्शन?
बोंडी बीच पर हनुक्का त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए यहूदियों पर आतंकी हमला, 16 की मौत
Australia Terrorist Attack : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित बोंडी बीच पर हनुक्का त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए यहूदियों पर 2 आतंकियों ने रविवार को अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में 16 लोग मारे गए जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आतंकी हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमले के दौरान रेस्टोरेंट में बंद हुए माइकल वॉन, सुनाई आपबीती
हमले में शामिल एक एक हमलावर की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं कोई तीसरा हमलावर या इनका अन्य सहयोगी तो इसमें शामिल नहीं था।
सोशल मीडिया पर शूटर नवीद अकरम की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि वह इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी में पहले पढ़ाई कर चुका है और फिर उसने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के अल-मुराद इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की थी। हालांकि, सिडनी पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली समेत दुनिया के कई देशों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए एकजुटता प्रकट की।
edited by : Nrapendra Gupta