Pakistan के हिन्दू समूह ने मुल्तान के प्राचीन मंदिर में होली मनाने के लिए सुरक्षा की मांग की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 मार्च 2025 (21:57 IST)
पाकिस्तान के हिन्दू अधिकार संगठन ने सरकार से मंगलवार को आग्रह किया कि वह पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर स्थित प्राचीन प्रह्लादपुरी मंदिर में हिन्दुओं के होली और अन्य त्योहार मनाने के लिए पूर्ण सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रह्लादपुरी मंदिर हिन्दू देवता नरसिंह को समर्पित है। लोककथाओं के अनुसार, इसी मंदिर से होली के त्योहार की शुरुआत हुई थी। हालांकि वर्तमान समय में मंदिर जर्जर हालत में है।
ALSO READ: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग
अखिल पाकिस्तान हिन्दू अधिकार आंदोलन के अध्यक्ष हारून सरब दियाल ने एक बयान में सरकार से आग्रह किया कि वह मंदिर में 14 से 16 मार्च तक होली और अन्य त्योहार मनाने के वास्ते पाकिस्तानी हिन्दुओं के लिए पूर्ण सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से दक्षिणी पंजाब में स्थानीय हिन्दू समुदाय के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान करने का भी आग्रह किया।
 
दियाल ने कहा कि यदि पूर्ण सुरक्षा की हमारी मांग पूरी नहीं की गई, तो हम अपने संवैधानिक और नैतिक अधिकारों का उपयोग करते हुए हर उपलब्ध मंच पर अपनी आवाज उठाने के लिए बाध्य होंगे।’’ उन्होंने पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ हो रहे व्यवहार पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तानी हिन्दू होने के नाते हमें पूजा करने और अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को मनाने के संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।’’
ALSO READ: भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा
दियाल ने अफसोस जताते हुए कहा कि हमारे प्राचीन मंदिरों को उपेक्षित और परित्यक्त देखना निराशाजनक है। इसके अलावा हमें अपने पूजा स्थलों में प्रवेश के लिए भी अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Ed ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी से 10 घंटे तक पूछताछ की

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

क्या पाकिस्तान ने किया सीजफायर, भारतीय सेना ने बताया सच

अगला लेख