पाकिस्तान में बंद हुए इंटरनेट, मोबाइल!

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2015 (20:03 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को देश में इस्लामी कानून लागू करने के लिए लाल मस्जिद के मौलवी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद सुरक्षा कारणों से राजधानी इस्लामाबाद के कुछ हिस्सों में कुछ घंटे तक मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं रोक दी।
मौलाना अब्दुल अजीज ने शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। 2007 में सेना के अभियान के दौरान महिलाओं का नकाब पहनकर एक मस्जिद से भागने की नाकाम कोशिश के कारण अजीज को ‘बुरका मौलाना’भी कहा जाता है ।
 
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लाल मस्जिद और उससे जुड़े जामिया हफ्सा मदरसा के दो किलोमीटर के दायरे में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं रोक दी। मस्जिद और मदरसे के समीप का क्षेत्र इस पाबंदी से प्रभावित हुआ। वहां दिन में 12 बजे से ढाई बजे तक सेवा उपलब्ध नहीं थी। (भाषा)  

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग