Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में शादी में जा रहे 3 'बेगुनाहों' को बच्चों के सामने ही गोलियों से भून डाला

Webdunia
सोमवार, 21 जनवरी 2019 (00:43 IST)
लाहौर। पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को माना कि पंजाब प्रांत में एक मुठभेड़ में आईएसआईएस का आतंकवादी समझकर जिन तीन लोगों को मारा गया था, असल में वे बेगुनाह थे। इन बेगुनाहों को उन्हीं के बच्चों के सामने गोलियों से भून डाला। मुठभेड़ में शामिल 16 कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
पंजाब के कानून मंत्री बशारत राजा ने कहा, ‘पुलिस ने शनिवार को लाहौर से 200 किलोमीटर दूर सहीवाल जिले में हुई मुठभेड़ में कथित रूप से शामिल आतंकवाद रोधी महकमे (सीटीडी) और एक प्रमुख खुफिया एजेंसी के 16 कर्मियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।’ राजा ने कहा कि अभियान का नेतृत्व कर रहे एक अफसर को निलंबित कर दिया गया है।
 
शनिवार की सुबह लाहौर निवासी खलील, उसकी पत्नी, उनकी 13 वर्षीय बेटी और उनका पड़ोसी ज़ीशान बुरेवाला में एक शादी में जा रहे थे। तभी रास्ते में कादीराबाद इलाके में पुलिस ने ज़ीशान की कार में उसको गोली मार दी।
सीटीडी ने एक बयान में कहा कि ज़ीशान आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट का सक्रिय सदस्य है। अफगानिस्तान से आई एक फोन कॉल पकड़ी गई थी, जिसमें आईएसआईएस का कमांडर ज़ीशान के मरने के बाद नेटवर्क के अन्य सदस्यों से छुपने को कह रहा है। कार में जा रहे दंपति के तीन नाबालिग बच्चे जीवित बच गए हैं। उनके एक नाबालिग बेटे को गोली लगी है, जबकि दोनों बेटियां सुरक्षित हैं।
 
मुठभेड़ के फौरन बाद सीटीडी ने दो महिलाओं समेत आईएसआईएस के चार ‘आतंकवादियों’ को मार गिराने का दावा किया। इस मुठभेड़ को खुफिया जानकारी पर आधारित बताया। सीटीडी ने रविवार को खलील और उसके परिवार को ‘बेगुनाह’ बताते हुए कहा कि न खलील और न ही उसका परिवार इस बात से वाकिफ था कि ज़ीशान आईएसआईएस का आतंकवादी है और समूह के अन्य सदस्यों को गोलाबारूद की आपूर्ति करता है।
 
मुठभेड़ में तीन बेगुनाह लोगों की मौत होने से पूरा देश स्तब्ध रह गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना पर दु:ख जताया है। खान ने ट्‍विटर पर कहा, ‘सीटीडी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अच्छा काम किया है लेकिन सब कानून के सामने जवाबदेह हैं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता सभी नागरिकों की सुरक्षा करना है।’ पंजाब सरकार ने कहा कि वह खलील के बच्चों की देखभाल करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

मां आरोग्य मित्र एवं आशा केंद्र कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा ऋण, मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी पहल

अगला लेख