पाकिस्तान में 1800 से ज्यादा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 24 जनवरी 2015 (12:35 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर स्कूल में हुए हमले की पृष्ठभूमि में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए सुरक्षा बलों ने अब तक 1800 से ज्यादा संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ्तार किया है। पेशावर हमले में 150 लोगों की मौत हो गई थी।
 
terrorist
पाकिस्तान ने चरमपंथ को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को आधार बना कर 20 सूत्री राष्ट्रीय कार्रवाई योजना (एनएपी) तैयार की है और हिंसा रोकने के लिए पुलिस तथा सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक ‘खुफिया आधारित अभियान में 1859 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।’
 
उन्होंने बताया कि पंजाब में 958, सिंध में 244, इस्लामाबाद में 235, खबर पख्तूनख्वा में 234 और बलूचिस्तान में 188 संदिग्ध चरमपंथियों को पकड़ा गया। सरकार ने आतंकवादियों की त्वरित सुनवाई के लिए सैन्य अदालतें भी गठित की हैं। (भाषा)
 
Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग