भारत को दी थी परमाणु युद्ध की धमकी, पाकिस्तानी रेल मंत्री की लंदन में पिटाई

Webdunia
शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (09:08 IST)
लंदन। भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद की लंदन में जमकर पिटाई हुई। उन पर अंडे भी फेंके गए।
 
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर उस समय हमला किया गया जब वह लंदन के एक होटल में पुरस्कार समारोह से बाहर निकल रहे थे।
 
बताया जा रहा है कि हमलावर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े थे, और पीपीपी प्रमुख बिलावल के खिलाफ शेख रशीद के बयान से नाराज थे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के यूथ ऑर्गनाइजेशन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने शेख रशीद पर हमले की जिम्मेदारी ली है। दोनों नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को उनका अहसानमंद होना चाहिए कि उन्होंने उनके खिलाफ 'विरोध जताने के लिए ब्रिटेन में अंडा फेंकने के सभ्य तरीके का ही इस्तेमाल किया।
 
उल्लेखनीय है कि शेख रशीद ने फरवरी में भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो भारत में घंटिया बजाने के लिए कोई नही बचेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख