पाक ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा, क्या बोला भारत...

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (07:29 IST)
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया और भारत पर घाटी में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया। इस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह 'इस राग को बार बार अलापता है।'
 
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने महासभा में एक बहस के दौरान आरोप लगाए कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष भड़काने के लिए नियंत्रण रेखा पर सर्जिकल स्ट्राइक का झूठा दावा किया है।
 
मलीहा ने नई दिल्ली को आगाह किया कि उसकी तरफ से किसी भी तरह की कार्रवाई को उसी स्तर का जवाब मिलेगा। उन्होंने लगातार भारत पर हमले जारी रखे।
 
इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव एनम गंभीर ने प्रतिक्रिया के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हमने बार बार एक ही राग अलापने वाली आवाज को सुना है।
 
एनम ने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसे विषय पर ध्यान केन्द्रित किया हुआ है जिस पर दशकों से चर्चा भी नहीं हुई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

Gujarat : युवती से दुष्कर्म मामले में जैन मुनि को 10 साल की सजा

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

PM मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की वार्ता, रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख