ना'पाक' हरकत, करतारपुर वीडियो में दिखे खालिस्तानी उग्रवादी

Webdunia
बुधवार, 6 नवंबर 2019 (14:12 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के करतारपुर कॉरीडोर पर बनाए गए आधिकारिक गाने के वीडियो में मारे गए तीन खालिस्तानी आतंकवादी नेताओं को दिखाए जाने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। 
 
पाकिस्तान सरकार ने इस संबंध में एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसी वीडियो में प्रधानमंत्री इमरान खान सिखों के महत्वपूर्ण गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के महत्व को रेखांकित करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारों में मत्था टेकने जाते हुए दिखाया गया है। लेकिन, विवाद तब खड़ा हुआ जब वीडियो में खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले, अमरीक सिंह खालसा और मेजर जनरल (बर्खास्त) शाहबेग सिंह को दिखाया गया। तीनों खालिस्तानी नेता 1984 में हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए थे।
 
 
 
आगामी 9 नवंबर को खोले जाने वाले इस गलियारे में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए वीजा-मुक्त आवागमन की सुविधा होगी, जिन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए अब केवल एक परमिट प्राप्त करना होगा।
 
पाकिस्तान का दोहरा खेल : करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान दोहरा खेल खेल रहा है। पाकिस्तान की ओर से बुधवार को करतारपुर गुरुद्वारा को लेकर एक आधिकारिक गाना जारी किया गया, लेकिन पाकिस्तान ने इसमें भी खेल किया है। पाकिस्तान की ओर से करतारपुर पर दो वीडियो जारी किए गए हैं, फेसबुक पर अलग और ट्विटर पर अलग है। दोनों ही वीडियो में जरनैल सिंह भिंडरावाले का जिक्र है। 
 
पाकिस्तान का हिडन एजेंडा : दूसरी ओर, पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर‍ सिंह ने एएनआई से कहा कि पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक वीडियो में खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिखाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन से ही कह रहा हूं कि इस सबके पीछे पाकिस्तान का कोई छिपा हुआ एजेंडा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख