पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (21:34 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 2 यात्री बसों के बीच भिड़ंत में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
 
पंजाब प्रांत में आपात सेवाएं देने वाली 'रेस्क्यू 1122' की प्रवक्ता दीबा शहनाज ने बताया कि यह दुर्घटना पंजाब के डीजी खान जिले में रविवार की रात में हुई। मुल्तान से आ रही एक बस दूसरी दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई। मरने वालों में मुल्तान के एक ही परिवार के 13 सदस्य हैं। इस परिवार के सदस्य सिन्ध के सूफी संत का दर्शन करने के लिए कराची जा रहे थे।
 
रेस्क्यू 1122 के अनुसार 30 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से 10 की हालत नाजुक है। राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

झूंसी का 'सच' क्यों छिपा रहा है कुंभ प्रशासन? प्रयागराज महाकुंभ की दूसरी भगदड़ का खुलासा!

LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

यमुना के पानी पर नहीं थमा बवाल, EC दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने दिया जवाब

किन्नर अखाड़े की कार्रवाई, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया

संसद में बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीसरे कार्यकाल में 3 गुना गति से काम, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास

अगला लेख