दुनिया में मानवाधिकार की दुहाई देने वाला पाकिस्तान अपने घर में करता है लोगों की निर्मम हत्या

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (19:20 IST)
जिनेवा। दुनिया में जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान खुद अपने ही एक प्रांत बलूचिस्तान में निर्मम अत्याचार व हत्याएं कर रहा है। इसी बात को लेकर बलूचिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने जिनेवा में पोस्टर अभियान चलाया है। बलूचिस्तान में लोगों के लापता होने और उनकी हत्या की बातें आम हो गई हैं।
 
ALSO READ: बलूचिस्तान में लोकतंत्र नहीं, आम हैं हत्याएं और अपहरण
जिनेवा के ब्रोकन चेयर स्मारक इलाके में बलूच मानवाधिकारी परिषद (बीएचआरसी) की तरफ से आयोजित 'बलूचों की हत्या बंद करो' अभियान ऐसे समय में चलाया गया, जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 42वां सत्र चल रहा था। जिनेवा में ब्रोकन चेयर एक स्मारक है और इसे स्विट्जरलैंड के कलाकार डैनियल बरसेट ने बनाया है। कई प्रदर्शन और धरने जिनेवा में इसी इलाके में आयोजित किए जाते हैं।
 
चीन-पाक ने बलूचिस्तान का पिछड़ापन बढ़ाया : बीएचआरसी के बयान के अनुसार पाक के अंदर बलूचिस्तान सबसे पिछड़ा इलाका है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर परियोजना ने इस पिछड़ेपन को और भी बढ़ा दिया है। इससे खाली पाकिस्तान और चीन के लोगों के जीवन में ही सुधार होगा और बलूच पिछड़ते चले जाएंगे। बलूच क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में मौजूद संसाधनों के दुरुपयोग और उससे लाभ कमाने का अवसर पाकिस्तान को ही मिलेगा।
ALSO READ: बलूचिस्तान ने अब भी किया हुआ है पाकिस्तान की नाक में दम
सांस्कृतिक तबाही जारी : बलूचों के पोस्टर अभियान में काफी संख्या में लोगों के लापता होने और उनकी हत्याएं किए जाने के मामले को उजागर किया गया है। कहा गया कि आधिकारिक तौर पर जिसे द्विपक्षीय संपर्क, निवेश और वाणिज्य को बढ़ावा देने का प्रयास बताया जा रहा है, वह वास्तव में राज्य की तरफ से प्रायोजित सांस्कृतिक तबाही है।
 
बीएचआरसी के अनुसार पाकिस्तान की सेना गांवों में कत्लेआम करती है और वहां आग भी लगा देती है ताकि चीनी कॉलोनियों को वहां बसाया जा सके। जिन लोगों के घर नष्ट कर दिए गए हैं उन्हें पाकिस्तानी सेना के शिविरों के पास दयनीय हालत में रहने को विवश किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख