पाक ने किया परमाणु सक्षम शाहीन का सफल परीक्षण

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015 (18:42 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की शाहीन तृतीय बैलेस्टिक मिसाइल का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया जो 2750 किलोमीटर की दूरी तक परमाणु आयुध ले जा सकती है। उसके दायरे में कई भारतीय शहर आ सकते हैं।
 
सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार मिसाइल के इस परीक्षण का उद्देश्य इस हथियार के विभिन्न डिजायन एवं तकनीकी मापदंडों का सत्यापन करना था।
 
उसने कहा कि मिसाइल 2750 किलोमीटर तक परमाणु आयुध एवं पारंपरिक हथियारों को ले जाने में सक्षम है। उसका निशाना अरब सागर में था और वह सभी वांछित मापदंडों पर खरा उतरा।
 
इस परीक्षण के गवाह स्ट्रेटेजिक प्लांस डिवीजन, स्ट्रेटेजिक फोर्सेस के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्ट्रेटेजिक ओर्गनाइजेशंस के वैज्ञानिक एवं अभियंता बने।
 
स्ट्रेटेजिक प्लांस डिवीजन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मजहर जामिल ने कहा कि देश ने प्रतिरोधक क्षमता की दिशा में एक मील का पत्थर हासिल किया है।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में शांतिपूर्ण सह अस्तित्व चाहता है जिसके लिए परमाणु प्रतिरोधक दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थायित्व को और मजबूत करेगा।
 
राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस सफल मिसाइल परीक्षण पर सैन्य वैज्ञानिकों एवं अभियंताओं को बधाई दी। पाकिस्तान ने पिछले साल शाहीन प्रथम और शाहीन द्वितीय का परीक्षण किया था।
 
शाहीन प्रथम 900 किलोमीटर तक जबकि शाहीन द्वितीय 1500 किलोमीटर तक परमाणु एवं पारंपरिक आयुधों को ले जाने सक्षम हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?