पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया कश्मीर का मुद्दा

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (19:25 IST)
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा फिर से उठाते हुए यहां सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में कहा कि इस विश्व निकाय के तहत कश्मीरी लोगों के लिए जनमत संग्रह का यही समय है।
पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के कार्यवाहक स्पीकर मुर्तजा जावेद अब्बासी ने यहां चौथे विश्व स्पीकर सम्मेलन में कल कहा, लंबित विवाद इस क्षेत्र में बने हुए हैं जो इसे अपनी बेहतरीन आर्थिक और सामाजिक क्षमता को हकीकत में तब्दील करने से रोक रहे हैं। इन विवादों में सबसे आगे जम्मू-कश्मीर का विवाद है। उन्होंने कहा कि कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है जैसा कि संयुक्त राष्ट्र के कई प्रस्तावों में लिखा गया है।
 
अब्बासी ने कहा, कश्मीरी लोगों ने अपने इंसाफ और आत्मनिर्णय के वाजिब हक के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। उन्होंने कहा, दक्षिण एशिया में शांति न सिर्फ क्षेत्र के लोगों के लिए बल्कि पूरे विश्व के नागरिकों के लिए जरूरी है। 
 
अब्बासी ने कहा, यह समय है कि उनको संयुक्त राष्ट्र के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष जनमत संग्रह के जरिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि शांति और रचनात्मक माहौल की अनुपस्थिति में कभी भी तरक्की हासिल नहीं हो सकती तथा शांति एवं सुरक्षा मुख्य रूप से आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़े हुए हैं।
 
नेशनल असेंबली के कार्यवाहक स्पीकर ने कहा, विकास की शून्यता में शांति को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता और प्रगति एवं विकास के बिना कोई स्थायी शांति नहीं हो सकती। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया