बलूचिस्तान में ISIS जैसे रेप कर रही है पाकिस्तानी सेना..

Webdunia
शनिवार, 17 सितम्बर 2016 (13:14 IST)

पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों पर ऐसे-ऐसे अत्याचार किए जा रहे हैं जो कुख्यात आतंकी संगठन आईसिस की याद दिला रहे हैं। आम लोगों पर होने वाले पाकिस्तानी जुल्म पर बलूच मानवाधिकार ऐक्टिविस्ट फरजाना मजीद बलूच ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन और महिलाओं पर अत्याचार की तुलना 1971 की बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई से की है।


उन्होंने यह कहते हुए कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है बताया कि पाक सेना का बलूच महिलाओं को निशाना बनाना, 1971 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) की महिलाओं के साथ हुए रेप और ज्यादती जितना बुरा है। फरजाना ने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों से एक बलूच ऐक्टिविस्ट के घर को पाकिस्तान पैरामिलिटरी फोर्सेज ने महिलाओं और बच्चों समेत घेर रखा है।
 
Picture Source : Twitter


इसके पहले उन्होंने 40 से ज्यादा महिलाओं को उनके बच्चों के साथ बलूचिस्तान के बोलन इलाके से अगवा कर लिया था। फरजाना ने कहा कि कोहलू और डेराबुग्ती इलाके में मिलिटरी ऑपरेशन के बाद से जरीना मर्री और दो अन्य महिलाएं अभी तक लापता हैं। 
 
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने उसके और उसके परिवार के साथ हुए अत्याचार की कहानी बयां की है। वीडियो में वह कपड़े उतारकर मदद की भीख मांगते हुई नजर आ रही है। महिला का कहना है पाकिस्तान पुलिस के 3 लोगों ने उसकी बहन के साथ रेप किया है। वीडियो में बलोचिस्तान की एक महिला कपड़े उतार कर प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। महिला का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों ने उसकी बहन के साथ रेप किया है। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण काफी कोशिशों के वाबजूद भी उसे कहीं से मदद प्राप्त नहीं हुई है। जिसके बाद उसने यह तरीका अपनाया।  
 
नोट : विचलित करने वाले दृश्यों व भाषा के इस्तेमाल के चलते हम इस वीडियो को नहीं दिखा रहे हैं। 
 
एक और बलूच महिला कार्यकर्ता ने बताया कि बलूचिस्तान की महिलाओं पर पाकिस्तानी सेना जुल्म ढहा रही है। उनसे दिनभर काम कराया जाता है और रातभर उनका यौन शोषण और बलात्कार किया जाता है। इसी तरह महरान बलोच नाम की लड़की ने अपने पिता और बहन के पाकिस्तानी सेना द्वारा अगवा कर यातना देने की दर्दनाक कहानी बयां की जिसे सुनकर किसी की भी आंखे भर आएंगी।
आगे देखें बलूच महिलाओं की व्यथा... 

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख