कोरोना काल के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने किया पोतरोधी मिसाइलों का सफल परीक्षण

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (17:43 IST)
फाइल फोटो
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में पोत-रोधी मिसाइलों की एक श्रृंखला का सफल परीक्षण किया। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नौसेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल अर्शीद जावेद ने कहा कि मिसाइलों को सतह पर स्थित जहाजों, स्थिर और रोटरी-विंग विमानों से दागा गया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी मिसाइलों के परीक्षण के वक्त मौजूद थे। बयान के मुताबिक, जहाज को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को समुद्र तल पर युद्धपोतों और विमानों से दागा गया।

अधिकारी ने बताया कि मिसाइल परीक्षण का सफल प्रदर्शन पाकिस्तान की नौसेना की परिचालन क्षमता और सैन्य तैयारियों का प्रमाण है। इस अवसर पर एडमिरल अब्बासी ने कहा, पाकिस्तानी नौसेना दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख