Hanuman Chalisa

लॉन्ग स्कर्ट पहनने पर मुस्लिम लड़की को सजा

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2016 (16:10 IST)
पेरिस। क्या लॉन्ग स्कर्ट पहनने पर किसी लड़की को स्कूल से निकाला जा सकता है? पर ऐसा हुआ है पेरिस के एक स्कूल में। यहां हाल ही में कैथोलिक छोड़कर मुसलमान बनी एक लड़की को लॉन्ग स्कर्ट पहनकर आने पर स्कूल में घुसने से रोक दिया गया। 
 
स्कूल की हेड टीचर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 16 साल की ये लड़की जब स्कूल आई तो इसकी स्कर्ट कुछ ज्यादा ही लंबी थी। यह धार्मिक प्रतीक का दिखावा है। इसे 2004 से फ्रांस के स्कूलों में प्रतिबंधित किया जा चुका है। 
 
स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को मीडिया में आने के बाद सुलझाने के लिए लड़की के माता-पिता को स्कूल मीटिंग के लिए बुलाया है ताकि इस विवाद को सुलझाया जा सके। फ्रांस के कुछ स्कूलों में पिछले साल भी इस तरह के कई मामले सामने आए थे।
 
गौरतलब है कि फ्रांस के स्कूलों में अगर लड़कियां लॉन्ग स्कर्ट बतौर फैशन पहनती हैं तो इसके लिए पाबंदी नहीं है जबकि अगर लंबी स्कर्ट को बतौर धार्मिक उद्देश्य पहना जाता है तो स्कूल के हेड टीचर इससे रोक सकते हैं। ऐसा कानून साल 2004 में लागू किया गया था ताकि ये संदेश जाए कि स्कूल धर्मनिरपेक्ष है। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

अगला लेख