Hanuman Chalisa

खतरनाक मंसूबे थे पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अबाउद के, जानिए ये बातें

Webdunia
गुरुवार, 19 नवंबर 2015 (16:08 IST)
पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाउद के बारे में बताया जा रहा है पुलिस ने उसे मार गिराया है, जबकि ब्रिटेन में भारतीय दूतावास का कहना है कि उसने आत्महत्या कर ली है। उसकी मौत पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। बताया जाता है कि अब्देलहामिद अबाउद आईएस सरगना बगदादी का करीबी है। आइए जानते हैं इस खतरनाक आतंकी के बारे में- 
1. अबाउद मुख्य रूप से ब्रसेल्स के मोलेनबीक डिस्ट्रिक्ट का रहने वाला है।  
2. अब्देलहामिद अबाउद के बारे में कहा जाता है कि वह यूरोप में अन्य आतंकी हमलों के पीछे मास्टरमाइंड रहा है। 
3. अब्देलहामिद अबाउद को आईएसआईएस के मुखिया अबु बकर अल बगदादी का नजदीकी माना जाता है। अब्देलहामिद आईएसआईएस की लीडरशिप और यूरोप में सक्रिय इसके लड़ाकों के बीच कड़ी का काम करता है।
 
4. अब्देलहामिद 2014 की शुरुआत में बेल्जियम से सीरिया पहुंचने के बाद आईएसआईएस में शामिल हुआ। 
5.  अब्देलहामिद का 13 साल का उसका भाई भी उसका साथ देने आ गया जो कि सीरिया में सबसे कम उम्र का बेल्जियन जेहादी बना। 
अगले पन्ने पर, आईएस का सबसे खास लड़ाका... 
 

 6. सीरिया में अब्देलहामिद को अबु उमर अल सौसी और अबु उमर अल बेलगिकी जैसे नाम दिए गए। 
7.  आईएसआईएस में शामिल होने के बाद अब्देलहामिद ने कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें वह कह रहा है कि खून बहते देखने मजे का काम नहीं है लेकिन काफिरों का बहता खून समय-समय पर मुझे खुशी देता है।
8. अब्देलहामिद ISIS का खास लड़ाका है, जिसने उन्हें फ्रांस में एक कंसर्ट हॉल में हमले का निर्देश दिया था, लेकिन बाद में ये योजना वापस ले ली गई। उसने जांच कर्ताओं को बताया कि अन्य हमले भी योजना में थे।
अगले पन्ने पर, खुद उड़ाई मौत की अफवाह...

9. बेल्जियम के आतंकवाद विरोधी अफसरों के मुताबिक अब्देलहामिद ने खुद ही अपनी मौत की अफवाह उड़ाई थी ताकि वो आसानी से यूरोप में आ जा सके और अपने प्लान को अंजाम दे सके।
10. अब्देलहामिद अबाउद और उसकी टीम ने बेज्लियम में बड़े हमले को प्लान किया था। इसमें वह बड़े पैमाने पर खून खराबा करते। इसमें बेल्जियम पुलिस पर हमला करना उनके लिए 'बोनस प्वॉइंट' की तरह होता।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें