rashifal-2026

आईएस ने जारी की पेरिस हमलावरों की वीडियो

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2016 (08:56 IST)
बेरूत। इस्लामिक स्टेट समूह ने नवंबर में हुए पेरिस हमलों में शामिल नौ जिहादियों को दिखाने के लिए एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने ब्रिटेन समेत ‘गठबंधन’ देशों को धमकी दी है। पेरिस हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी।
जिहादियों की वेबसाइटों पर रविवार को जारी वीडियो को शीर्षक दिया गया है, ‘जहां कहीं भी वे मिले, उन्हें मारो।' इस वीडियो में बेल्जियम के चार, फ्रांस के तीन और इराक के दो नागरिक दिखाए गए है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये नौ लोग पेरिस हमलों के लिए जिम्मेदार हैं।
 
इस वीडियो में फ्रेंच और अरबी में बात कर रहे जिहादी कह रहे हैं कि 'उनका संदेश (अमेरिका के नेतृत्व में) गठबंधन में भाग ले रहे उन सभी देशों के लिए है' जो सितंबर 2014 से सीरिया और इराक के खिलाफ लड़ रहे हैं।
 
इस वीडियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की तस्वीर भी दिखाई गई है और इसके साथ अंग्रेजी में लिखा है: ‘जो कोई भी कुफ्र के खेमे में शामिल होगा उसे हमारी तलवारें निशाना बनाएंगी।’
 
आईएस के अल हयात मीडिया सेंटर द्वारा बनाए गए इस वीडियो में नौ जिहादियों को ‘शेर’ बताया गया है जिन्होंने ‘फ्रांस को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।’ इस फुटेज में समन्वित पेरिस हमलों के साथ-साथ उस दौरान फ्रांसीसी विशेष बलों के सुरक्षा अभियान की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं।
 
इसमें नौ जिहादियों को ज्यादतियां करते दिखाया गया है। वे बंधक बताए जा रहे लोगों के सिर काटते और उन्हें गोली मारते दिखाए गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 30 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार