Hanuman Chalisa

पेंटागन ने सेना में किन्नरों की भर्ती की योजना टाली

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2017 (11:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने सेना में किन्नरों की भर्ती शुरू करने की बराक ओबामा प्रशासन की योजना को अभी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बराक ओबामा प्रशासन के दौरान रक्षामंत्री रहे एश्टन कार्टर द्वारा तय की गई समयसीमा की पूर्व संध्या पर इस योजना पर 6 महीने के लिए रोक लगाने का फैसला किया गया।

पेंटागन की प्रवक्ता डेना व्हाइट ने एक बयान में कहा कि 5 सशस्त्र सेवाएं 1 जनवरी तक किन्नरों की भर्ती पर रोक लगा सकती है, क्योंकि वे उनकी भर्ती करने की योजना और इसके लिए हमारे बलों की तैयारी तथा उन पर पड़ने वाले असर की समीक्षा कर रहे हैं। गत सप्ताह डेना व्हाइट ने कहा था कि विभिन्न रक्षा बल किन्नरों की भर्ती शुरू करने पर सहमत नहीं हुए।

अनुमानित 2,500 से लेकर 7,000 किन्नर सेना के 13 लाख सक्रिय सदस्यों में शामिल हैं लेकिन इन सदस्यों ने सेना में शामिल होने से पहले खुलै तौर पर अपनी यौन प्राथमिकताओं के बारे में नहीं बताया था। 1 साल पहले तक उन्हें खुले तौर पर अपनी यौन प्राथमिकताएं बताने के लिए सेना से निकाला जा सकता था। (भाषा)

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

योगी सरकार सोलर दीदियों को दे रही रोजगार, सौर ऊर्जा से मुफ्त में घर करेगी रोशन

अगला लेख