Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिलिपिंस में 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से तबाही, 20 से ज्यादा की मौत

Advertiesment
earthquake
Philippines Earthquake : फिलीपींस में देर रात आए भूकंप से भारी तबाही हुई। भूकंप की वजह से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 150 लोग घायल भी हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई। 
 
भूकंप की वजह से कई इमारतें ध्वस्त हो गई। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भूकंप के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

फिलीपींस के सेबू प्रांत में स्थित टायन के ऐतिहासिक सेंट पीटर द एपोस्टल पैरिश चर्च का कुछ हिस्सा भूकंप के कारण ढह गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चर्च की लाइटें और बाहरी संरचना का हिस्सा गिरते हुए दिखाई दे रहा है।
 
गौरतलब है कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है, जो जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैला भूकंपीय गतिविधियों का सक्रिय क्षेत्र है। यहां भूकंप आना बेहद सामान्य है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: आज RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी